Latest News

बेमौसम बरसी आफत की बरसात ने किसानो के मुहं मे आया निवाला छिना

प्रदीप जैन October 8, 2022, 6:21 pm Technology

सरकार तुरंत नुकसानी का सर्वे करवा कर तबाह किसानो को राहत प्रदान करे- उज्जवल भारत अभियान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन

सिंगोली। प्रदेश के अनेक जिलो मे हुई बेमौसम बरसात के कारण किसानो के मुंह मे आया निवाला छिन गया है। किसानो की पकी पकाई फसले सोयाबीन, मुंगफली, मक्का, उड़द आदी कटकर खेतो मे पड़ी है। और इधर अचानक बेमौसम बरसात के हो जाने से खेतो मे पड़ी सभी फसले जलमग्न होकर खराब हो गई है। सामाजिक संगठन उज्जवल भारत अभियान के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ने सरकार से मांग करते हुए कहा की किसानो की तैयार फसलो पर अचानक बरसी इस आफत की बरसात से भारी नुकसान हुआ है और किसान बर्बाद होने की स्थिती मे आ गया है। ऐसी दशा मे सरकार तुरंत जिन जिन जिलो मे आफत की बरसात के कारण किसानो की फसलो मे नुकसान हुआ हो उसका सर्वे करवा कर किसानो को मुआवजा प्रदान किया जाए। प्रदेश के किसानो की निगाह अब सिर्फ ओर सिर्फ प्रदेश की किसान हितेशी सरकार के उपर है निश्चित ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान आफत की इस घडी मे किसानो के मददगार बनेगे ऐसी सभी को उम्मीद है। जैन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर किसानो पर आई आपदा के समय मे शीघ्र सर्वे करवा कर मुआवजा देने के लिए मांग की है।

Related Post