Latest News

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में प्राप्त आवेदनों का निराकरण गंभीरता के साथ किया जाये - मुख्यमंत्री चौहान

Neemuch Headlines October 8, 2022, 6:18 pm Technology

नीमच। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जनता की सेवा का अभियान है। जन सेवा अभियान में प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण पूरी गंभीरता से किया जाये।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, बीमा योजनाओं से अधिक से लोगों को लाभान्वित किया जाये। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व्ही सी के माध्यम से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत चिन्हित 33 सेवाओं की समीक्षा करते हुए दिये। एन आई सी नीमच में कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा ,अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस एस कनेश एवम् अन्य जिला आधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने व्ही सी का शुभारंभ करते हुए नवरात्रि एवं दशहरा पर्व निर्विघ्न रुप से संपन्न होने पर प्रदेश के सभी कलेक्टरों तथा पुलिस अधीक्षकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने शिविरों में विधायकों तथा मंत्रियों से भाग लेने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में कोई कमी नहीं रह जाये, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सास्क्रतिक कार्यक्रम के साथ ही उसी दिन हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जायेगा, इन कार्यक्रमों में प्रदेश एवं केन्द्र सरकार के मंत्री भी भाग लेंगे।

Related Post