Latest News

सूजी और पोहा मिलाकर बनाएं ये टेस्टी वड़ा, चाय टाइम के लिए है बेस्ट स्नैक

Neemuch Headlines July 17, 2022, 7:46 am Technology

सामग्री:-

-पोहा

- सूजी

- दही

- बेकिंग सोडा

- धनिया

- राई -

जीरा

- साबुत मिर्च

- हरी मिर्च

- प्याज

- टमाटर

- दही

- हल्दी

- लाल मिर्च पाउडर

- धनिया पाउडर

- गरम मसाला

- नमक

- सरसों तेल

विधि:-

- सूजी-पोहा वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को कुछ देर के लिए भिगो दें। फिर एक मिक्सर जार में भिगा पोहा, सूजी, दही, बेकिंग सोडा, नमक डालें और अच्छे से ब्लेंड करें। इसे गाढ़ा ही रखना है, लेकिन बस बारीक पेस्ट बनाएं।

- अब इस पेस्ट का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लें और वड़ा की तरह इस बनाएं।

- इसे अब आपको स्टीम करना है। ढोकला स्टैंड में आप इसे स्टीम कर सकते हैं।

- कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर इसमें जीरा, राई, साबुत मिर्च डालें और फिर इसमें प्याज और हरी मिर्च ड़ालें।

- प्याज जब गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसमें टमाटर डालें। ये जब नरम हो जाएं तो इसमें सभी मसाले डालें और थोड़ा सा पानी डालें। अच्छे से भूनें फिर इसमें दही डाल दें।

- अच्छे से पकाएं और फिर इसमें स्टीम किए हुए वड़े डालें। अब इसे हरा धनिया से गार्निश करें और फिर चटनी के साथ सर्व करें।

Related Post