Latest News

आज का पंचांग 8 जनवरी शनिवार को पंचांग के अनुसार पौष मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल

NEEMUCH HEADLINES January 8, 2022, 8:43 am Technology

आज की तिथि :-

8 जनवरी 2022 शनिवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी की तिथि है. जो प्रात: 10 बजकर 45 मिनट रहेगी. धार्मिक दृष्टि से आज का दिन विशेष है.

आज का नक्षत्र :-

8 जनवरी 2022 को पंचांग के अनुसार उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है. इस दिन वरियान योग का निर्माण हो रहा है.

शनि देव की पूजा :-

8 जनवरी को शनिवार का दिन है. कर्मफलदाता शनि देव की पूजा के लिए इस दिन को उपयुक्त माना गया है. शनिवार के दिन पूजा करने से शनि देव शांत होते हैं. साढ़े साती और ढैय्या से भी राहत मिलती है. इस दिन शनि से जुड़ी चीजों का दान करने से शनि शांत होते हैं.

आज का राहुकाल :-

पंचांग के अनुसार 8 जनवरी 2022, शनिवार को राहुकाल प्रात: 9 बजकर 51 मिनट से प्रात : 11 बजकर 09 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

8 जनवरी 2022 पंचांग :-

विक्रमी संवत्: 2078 मास

पूर्णिमांत: पौष

पक्ष: शुक्ल

दिन: शनिवार

तिथि: षष्ठी - 10:45:42 तक

नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद - 31:11:04 तक

करण: तैतिल - 10:45:42 तक,

गर - 22:52:09 तक

योग: वरियान - 11:39:00 तक

सूर्योदय: 07:15:10 AM

सूर्यास्त: 17:40:24 PM

चन्द्रमा: मीन राशि

द्रिक ऋतु: शिशिर

राहुकाल: 09:51:29 से 11:09:38 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)

शुभ मुहूर्त का समय,

अभिजीत मुहूर्त -12:06:57 से 12:48:38 तक

दिशा शूल: पूर्व अशुभ मुहूर्त का समय :-

दुष्टमुहूर्त: 07:15:10 से 07:56:51 तक,

07:56:51 से 08:38:32 तक

कुलिक: 07:56:51 से 08:38:32 तक

कंटक: 12:06:57 से 12:48:38 तक

कालवेला / अर्द्धयाम: 13:30:19 से 14:12:00 तक

यमघण्ट: 14:53:41 से 15:35:22 तक

यमगण्ड: 13:45:57 से 15:04:06 तक

गुलिक काल: 07:15:10 से 08:33:20 तक

Related Post