गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज सड़कों पर उतरेगी आम आदमी पार्टी, नीमच में होगा जोरदार प्रदर्शन।

Neemuch headlines May 6, 2026, 5:10 am Technology

नीमच । बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। पार्टी द्वारा 6 मई (बुधवार) को पूरे मध्य प्रदेश में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में नीमच जिले में भी व्यापक स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी की गई है। आम आदमी पार्टी जिला नीमच के जिला अध्यक्ष डॉ. राजू पाल एवं संगठन मंत्री चंद्रेश सेन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह विरोध प्रदर्शन 6 मई को शाम 5:00 बजे फोर जीरो भारत माता चौराहा, नीमच पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम आदमी की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है और मध्यम व गरीब वर्ग के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। पार्टी नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई पर नियंत्रण करने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने आगे बताया कि यह आंदोलन केवल आम आदमी पार्टी का नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की आवाज है जो महंगाई से परेशान है।

इसी उद्देश्य से पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ-साथ आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हों और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। पार्टी ने दावा किया है कि यह प्रदर्शन जिले में बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज

Related Post