हेलमेट नहीं पहनने पर सख्ती, 15 दिवसीय विशेष अभियान में लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू।

Neemuch headlines May 6, 2026, 5:05 am Technology

नीमच। पुलिस मुख्यायलय भोपाल मप्र द्वारा हेलमेट धारण न करने वाले दो पहिया वाहन चालक के विरूद्ध 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम द्वारा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट न धारण करने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है ।

जिसके तारतम में बगैर हेलमेट के पाए जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 109 चालान बनाकर 15300 रूपये समन शुल्क राशि वसूल की गई एवं पांच मोटरसाइकिल चालक जिन्होंने हेलमेट धारण नहीं किया था उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एवं अन्य वाहन चालक जो की यातायात नियमों का पालन करते नहीं पाए गए उनके विरुद्ध लगभग 90 चालन बनाकर 62900 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया विशेष अभियान के तारम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले जिले की समस्ता जनता से अपील की गई की आप सभी हेलमेट धारण अवश्य करे। ताकि सडक दुर्घटना में होनी वाली जनहानी को रोका जा सके । सडक दुर्घटनाओं में अक्सर देखा गया की दो पहिया वाहन चलाते समय हेमलेट धारण नही करने से सीर में आई चोटो के कारण सडक दुर्घटनाओं में मृत्यु का प्रमुख कारण बनता है।

अतः आप सभी जिलावासियों से अपील है कि वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण करे । यातायात टीम द्वारा हेलमेट पहने के लिए जागरूकता अभियान के तहत शहर में पम्प लेट का वितरण कर प्रचार प्रसार किया गया एवं मोबाईल पार्टी द्वारा पीए सिस्टम के माध्यतम से हेलमेट पहने हेतु आम जनता को जागरूग किया गया। अपील- यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण करे । एवं आपके चार पहिया वाहन में लगी हुई काली फिल्म को आप स्वयं निकालकर यातायात के नियमों का पालन करें आपके चार पहिया वाहन में काली फिल्म पाए जाने पर आपके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी आपका सहयोग ही हमारा प्रयास है।

Related Post