कुकड़ेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-बाइक टक्कर में युवक की मौत।

Neemuch headlines May 6, 2026, 5:07 am Technology

नीमच। जिले के अंतर्गत कुकड़ेश्वर-गोटा पिपलिया मार्ग पर मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार कुकड़ेश्वर निवासी कंवरलाल उर्फ रतनलाल पिता रामप्रसाद कुशवाह (उम्र करीब 42 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप (MP 44 JD 8922) से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रतनलाल कुशवाह पिकअप के नीचे फंस गए और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कुकड़ेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को 112 वाहन की मदद से पोस्टमार्टम के लिए मनासा अस्पताल भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। पत्नी, पुत्र और माता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का विलाप देख हर कोई भावुक हो उठा। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी राजू पटेल मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अगली खबर

Related Post