Latest News

ग्राम खानखेड़ी में अवैध रूप से भंडारित 150 घनमीटर रेत जप्त,20 मई तक दावा प्रस्तुत करें दावा न करने पर रेत शासन हित में राजसात कर की जाएगी नीलामी

Neemuch headlines May 5, 2026, 4:51 pm Technology

नीमच ने बताया, कि 7 अप्रैल 2026को खानखेड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनासा, तहसीलदार मनासा, प्रभारी अधिकारी खनिज नीमच एवं प्र. खनि निरीक्षक नीमच द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई थी। जांच का विवरण: जांच के दौरान ग्राम खानखेड़ी, गांधी सागर डूब क्षेत्र की शासकीय भूमि सर्वे नंबर 564 पर अवैध रूप से रेत का भण्डारण किया जाना पाया गया। रेत भण्डारण से संबंधित कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं आया। जप्ती की कार्रवाई: मौके से रेत जप्त कर पुराना जनपद पंचायत कार्यालय मनासा में 150 घनमीटर रेत सुरक्षित रखी गयी है। दावा प्रस्तुत करे ।

उक्त रेत जिस किसी की भी हो वह 20 मई 2026 तक, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनासा में उपस्थित होकर रेत से संबंधित अपना जवाब एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत करे। महत्वपूर्ण नियत तिथि20 मई 2026 के पश्चात उक्त रेत को अज्ञात मानते हुए शासन हित में राजसात कर निर्वतन/नीलामी की कार्यवाही की जावेगी। इसके बाद किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा।

Related Post