Latest News

शनिदेव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी व्यवसाय में होगी उन्नति

Neemuch Headlines January 8, 2022, 5:41 am Technology

मेष: आपकी राशि का स्वामी मंगल वृश्चिक राशि का होकर अष्टम आयु भाव प्रमुख त्रिकोण में है, आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।

वृषभ:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र, धनु राशि में सूर्य के साथ संचार कर रहा है। शनि संपूर्ण शुभ दृष्टि से कर्क राशि को देख रहा है। मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन सम्पत्ति दायक है। आज चंद्रमा भी षष्ठम भाव में सुख शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन:

आपकी राशि का स्वामी बुध अष्टम आयु भाव में सूर्य से तप्त एवं विकल है। आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ लम्बा पड़ाव डालना चाह रहे हैं।

कर्क:

कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से नवम चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रूके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।

सिंह:

राशि का स्वामी सूय धनुः राशि का होकर पंचम स्थान राज्य प्रमुख पराक्रम भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के छठे होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या:

आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे, ऋतंभरा प्रज्ञा से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से तृतीय भाव में सुख वृद्धि व मन संतोष कारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। चन्द्र षष्ठम श्री कुर्यात“ के अनुसार श्री एवं सौन्दर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।

वृश्चिक:

राशि का स्वाीम मंगल प्रथम भाव वृश्चिक राशि राज्य भाव में चन्द्रमा पंचम घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।

धनु:

आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति पिछले कईं दिनों से मार्गी राशि कुंभ में चल रहा है, चंद्रमा भी आज चतुर्थ भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोषवृद्धि कर सकता है। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें-इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी।

मकर:

आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से प्रथम घर में और चन्द्रमा तृतीय भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ:

आज आपकी राशि से व्यय केन्द्र द्वादश भाव में द्विग्रही योग शनि, बुध आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।

मीन:

आपकी राशि का स्वामी गुरू, कुंभ राशि का होकर लाभ एकादश लाभ त्रिकोण भाव में चल रहा है। मनोरथ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।

Related Post