Latest News

सिंगोली मे आतिशबाजी के साथ दशहरा पर्व मनाया गया, बोले मंत्री सखलेचा- दशहरे के पावन पर्व पर हमे भी हमारी बुराईयो का दहन करना चाहिए

प्रदीप जैन October 16, 2021, 8:09 am Technology

सिंगोली। प्रतिवर्षानुसार सिंगोली नगर मे दशहरा पर्व मनाया गया। नगर परिषद द्वारा आयोजित एक दिवसीय समारोह के रावण दहन कार्यक्रम मे मुख्य अथिती के रूप मे क्षैत्रिय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, सिंगोली मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड, भाजपा जिला मंत्री सुनिता मेहता, सासंद प्रतिनिधि राजकुमार मेहता, उपस्थित थे। समारोह मे बोलते हुए केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने उपस्थित सभी लोगो को दशहरे पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा की दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है हम सब को भी दशहरे के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष अपनी एक बुराई का दहन करना चाहिए मे तो हर वर्ष अपनी एक बुराई का दहन करता हुं। सकलेचा ने आगे बोलते हुए कहा की अहंकार एक बहुत बड़ी बुराई है जो इन्सान के ज्ञान को खा जाती है। इसलिए हमे अहंकार करने से बचना चाहिए। सकलेचा ने कोरोना काल को भी एक रावण का रूप बताया और कहा की हमने तो जावद मे आज रावण के साथ कोरोना के पुतले का दहन भी किया सिंगोली वाले इसमे कैसे चुक गये। इस अवसर पर जिला भाजपा मंत्री सुनिता मेहता, जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। रावण दहन कार्यक्रम मे अथितियो के सानिध्य मे रावण की पुजा कर रावण के पुतले का दहन किया गया। आज के कार्यक्रम मे स्थानीय बजरंग व्यायाम के खिलाडियो द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया रावण दहन कार्यक्रम मे अथितियो के साथ ही जावद एसडीएम राजेंद्र सिंह, प्रभारी तहसीलदार महेंद्र सिंह कछावा, थाना प्रभारी आर सी दांगी, नगर परिषद सीएमओ अब्दुल रऊफ खान विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोशी ने किया।

Related Post