जिले की 25 मदिरा दुकानों का ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 9 अप्रेल को

Neemuch headlines April 8, 2026, 6:33 pm Technology

नीमच । जिला आबकारी अधिकारी नीमच ने बताया, किनीमच जिले में वर्ष 2026-27 के लिये अर्थात एक अप्रेल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिये ई-टेण्‍डर/ ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन से शेष रही 25 दुकानों का निष्‍पादन 9 अप्रेल को दोपहर 3.05 बजे से किया जावेगा।

ई-टेण्‍डर (ई-टेण्‍डर एवं ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन) हेतु ऑनलाईन टेण्‍डर प्रपत्र डाउनलोड एवं आफर सबमिट करने की तिथि 8 अप्रेल 2026 को प्रात:9 बजे से 9 अप्रेल 2026 को दोपहर 3 बजे तक रहेगा। ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय 9 अप्रेल 2026 को दोपहर 3.05 बजे से रहेगा। विस्‍तृत जानकारी जिला आबकारी कार्यालय नीमच से प्राप्‍त की जा सकती हैं।

Related Post