Latest News

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान आरंभ, जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व शुरू हुआ अभियान

Neemuch Headlines October 15, 2021, 7:07 pm Technology

सिंगोली। प्रदेश मे पत्रकारो के सबसे बड़े संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का वर्ष 2022 का सदस्यता अभियान आज दिंनाक 15 अक्टूबर विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व मे जिला कार्यालय विवेकानंद बाजार सिंगोली पर शुरू किया गया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष राजेश कोठारी, वरिष्ठ साथि प्रेम चंद्र जैन, सुनिल नागोरी, सौरभ तिवारी, संजय नागौरी एडवोकेट, राजकुमार छीपा, निलेश पिछोलिया उपस्थित थे। ज्ञात रहे आज जिले के मनासा तहसील मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश राठौर, तहसील अध्यक्ष हंसमुख बोहरा के नेतृत्व मे तथा नीमच तहसील मे जिला महासचिव राकेश सोन, तहसील अध्यक्ष चेन सिंह सौलंकी, के नेतृत्व सदस्यता अभियान आरंभ किया गया जो निरंतर 15 दिसंबर तक चलेगा।

Related Post