Latest News

नो दिन की आराधना के बाद नगरवासियो ने भक्तिभाव के साथ नाचते गाते मातारानी की मूर्ति को किया विसर्जित

प्रदीप जैन October 15, 2021, 4:55 pm Technology

सिंगोली। नवरात्री महोत्सव समापन के अवसर पर आज शुक्रवार को नगर मे स्थापित की गई माता रानी की मूर्तियो को भक्तो ने भावभक्ती के साथ नाचते गाते विसर्जित किया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 2 मे बिजासन माता गरबा मंडल, वार्ड क्रमांक 4 मे जय अम्बे गरबा मंडल ओर वार्ड क्रमांक 7 मे अर्जुन क्लब द्वारा परम्परागत तरीके से नवरात्री के पावन अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ माता रानी की मूर्ति की स्थापना करते हुए नवरात्री के नौ ही दिन माता रानी के दरबार मे गरबा रास के माध्यम से मातारानी की आराधना की गई। नवरात्री महोत्सव समापन के अवसर पर शुक्रवार को नगर मे स्थापित की गई मातारानी की मूर्तियो को नाचते गाते भक्तिभाव के साथ भक्तो ने स्थानीय ब्राहमणी नदी के पावन तट पर नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार विसर्जित किया। ज्ञात रहे नवरात्री पर्व पुरी तरह शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही मनाया गया। प्रशासन द्बारा चाक चौबंद व्यवस्था रही।

Related Post