Latest News

विजयादशमी पर्व पर संघ का पथ संचलन निकला, नगर मे जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

प्रदीप जैन October 15, 2021, 3:08 pm Technology

सिंगोली। विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर सिंगोली नगर क्षैत्र का विशाल पथ संचलन पुरे नगर मे निकला। लम्बे समय बाद नगर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संचलन निकला जिससे नगर मे उत्साह का वातावरण था। नगर मे निकले पथ संचलन का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संचलन प्रातः 8 -30 पर संघ स्थान केशव नगर से आरंभ हुआ जो पुरे नगर मे भ्रमण करते हुए पुनः संघ स्थान पर पहुंचा जहां मन्दसौर विभाग के प्रचार प्रमुख महेंद्र सिंह जी ( हाड़ी पिपलिया ) का बोद्धीक हुआ बोद्धीक के दौरान बोलते हुए महेंद्र सिंह जी ने बताया की आज ही के दिन सन 1925 मे राष्ट्र को परम वैभव तक लेजाने के उद्देश्य को लेकर संघ की स्थापना हुई थी उसी लक्ष्य को लेकर हम सब चल रहे है। आज के इस अवसर पर रतनगढ़ खंड के खंड कार्यवाह श्रीलाला जी,रतनगढ़ खंड के सह कार्यवाह गोविन्द जी मीणा, नगर कार्यवाह चन्द्र प्रकाश सोनी सहित अनेक पदाधिकारी ओर स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Related Post