Latest News

कुख्यात शराब तस्कर महेश कलाल धराया, रतलाम पुलिस की कार्यवाही

Neemuch Headlines October 14, 2021, 10:54 pm Technology

मन्दसौर। फरार कुख्यात शराब तस्कर महेश कलाल को रतलाम जिले की जावरा पुलिस ने बही टोल नाके से उठाया। इसकी पूजा उतारने के बाद इसे बही टोल से पुलिस वाहन में टांगा-टोली कर धकेला। यह बही टोल प्लाजा पर कर रहा था नोकरी। पूर्व में टोल प्लाजा की एम्बुलेंस में जहरीली शराब की तस्करी करते हुए राजस्थान पुलिस ने इस पकड़ा था। तब यह जेल भी रहा था। मजेदार बात तो यह है कि पिपलिया चौकी के गांव काचरिया चंद्रावत में इसका अड्डा है, लेकिन यहाँ पिपलिया पुलिस की मेहरबानी से बच रहा था ओर मिली भगत के कारण इस पर यहाँ एक भी केस नही बना। लेकिन रतलाम जिले में नकली शराब पकडाने के बाद रतलाम के ईमानदार एसपी गौरव तिवारी ने इसे नही छोड़ा। यहाँ तक इस केस में इसे तोड़ कर बाहर निकालने वाले सब इंस्पेक्टर को भी चौकी से हटा दिया था। बताया गया क्षेत्र के मंत्री जगदीश देवड़ा के साथ फोटो खिंचवाकर यह पुलिस अधिकारियों से यहाँ बच रहा था। दो दिन पूर्व इसने भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया था।

Related Post