Latest News

सांसद सुधीर गुप्ता ने दी क्षेत्रवासियो को विजयादशमी पर्व पर शुभकामनाएं

Neemuch Headlines October 14, 2021, 6:58 pm Technology

नीमच। नीमच मन्दसौर जावरा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता ने प्रदेश के साथ ही नीमच जिले के नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी है।

गुप्ता ने अपने संदेश में, दशहरा पर्व को बुराईयों पर अच्छाईयों की विजय का प्रतीक बताते हुए कहा, कि यह पर्व समाज में उच्च आदर्शो की स्थापना करता है। इस त्यौहार से समाज को सर्व धर्म सम्भाव एकता जैसे गुणों की प्रेरणा मिलती है। सांसद गुप्ता ने सभी जनप्रतिनिधियों, आमनागरिकों से विजयादशमी पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

Related Post