श्री राष्ट्रीय वैष्णव सेना जिला नीमच में हुई नियुक्तियां, मदन महासचिव, प्रवीण जिला संगठन मंत्री, मनीष जिला प्रवक्ता नियुक्त, पढ़े खबर

-योगेश बैरागी October 14, 2021, 6:56 pm Technology

नीमच। श्री राष्ट्रीय वैष्णव बैरागी सेना समिति मध्यप्रदेश, श्री राष्ट्रीय वैष्णव सेना जिला नीमच के जिलाध्यक्ष योगेश बैरागी (पालसोड़ा) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वैष्णव (राधाकिशनपुरा), राष्ट्रीय महासचिव की अनुशंसा व प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश बैरागी (काण्डरवासा), की सहमति से नीमच जिले में जिला महासचिव पद पर मदन बैरागी (महागढ़), जिला संगठन मंत्री पद पर प्रवीण बैरागी (छायन), जिला प्रवक्ता पद पर मनीष बैरागी (धामनिया) को नियुक्त किया है, संगठन में इनकी नियुक्ति सक्रियता ओर सेवाभाव देखकर दी गई है। वही जिला सचिव लोकेश बैरागी व उपाध्यक्ष रवि बैरागी ने बताया कि लगातार समाज में युवाओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, सामाजिक गतिविधियों को देखते हूए राष्ट्रीय वैष्णव सेना द्वारा एकता का परिचय देते समाज मे सामाजिक कार्यो को करने में पूर्ण सफलता की ओर बढ़ रही है, नियुक्तियों को लेकर उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आशीष बैरागी (मोरवन) ने दी

Related Post