Latest News

महामाया भादवामाताजी चुनरी यात्रा लेकर जा रहे 6 भक्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जिला चिकित्सालय उचररत

Neemuch Headlines October 14, 2021, 8:20 am Technology

नीमच। मालवा की वैष्णो देवी माँ भादवामाता के दरबार में चुनरी लेकर जा रहे भक्तो को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी है। जिससे लगभग 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार आज रात्रि को भादवामाताजी चुनरी यात्रा लेकर जा रहे हैं। माताजी के 6 भक्तों को लोगों को किसी अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से आकर खतरनाक टक्कर मारी गयी। जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।और दिनांक 13 अक्टूम्बर बुधवार को दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर मनासा नगर से महामाया भादवामाता के लिए विशाल पैदल चुनरी यात्रा निकाली गई जिसमे हजारों की संख्या में महिलाएं पृरुष बच्चे व बालिकाए शामिल हुई,जिसका भक्तों द्वारा जगह जगह फूलों से स्वागत किया गया। वही चुनरी यात्रा के माता के मंदिर पर पंहुचने से पहले ही नीमच मनासा ऱोड़ रात्रि को गाँव सावन के समीप अज्ञात वाहन चालक ने रोड़ पर चल रहे चुनर यात्रियों को टक्कर मार दी और बदमाश चालक मौके से फरार हो गया। घटना में 5 लोग व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए घायलो में कुछ बच्चे भी शामिल है। जिन्हें लोगो ने समय न गवाते हुए तुरन्त लोडिंग वाहन से मनासा अस्पताल लाए वहीं कुछ घायलों का उपचार हेतु सीधा जिला जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वही कुछ घायलो को मनासा शासकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया गया। जहां घायलो का इलाज कर डॉक्टरों ने 108 की व अन्य प्रायवेट एम्बुलेस् से नीमच रेफर किया। सभी घायल यात्री मनासा के निवासी है। पुलिस के द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं।और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Post