Latest News

गैस की नली फटने से महिला झुलसी, जिला चिकित्सालय रैफर

मंगल गोस्वामी October 12, 2021, 9:01 pm Technology

मनासा। तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव पिपलिया रूंडी में एक महिला गैस की नली फटने से आग की चपैट में आ गई। जिसके चलते महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया गया। चिकित्सालय से मिली जानकारी के मुताबिक गांव की केलाशी बाई पति दशरथ बंजारा उम्र 35 वर्ष अपने घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गेस की नली फटने से कपड़ों ने आग पकड़ ली। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। सूचना पर मनासा थाना 108 एम्बुलेंस तुरंत मोके पर पहुची। 108 स्टाफ इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन लोकेश शर्मा व पायलेट अनिल बारिया ने प्राथमिक उपचार करते हुए महिला को मनासा से जिला चिकित्सालय नीमच भर्ती करवाया। जहा पर महिला का उपचार जारी हैं।

Related Post