Latest News

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर से आरंभ

प्रदीप जैन October 12, 2021, 12:48 pm Technology

सिंगोली। प्रदेश के सबसे बडे पत्रकार संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान दिंनाक 15 अक्टूबर से आरंभ हो रहा है।

उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया की प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन का वर्ष 2022 के लिए सदस्यता अभियान दिंनाक 15 अक्टूबर से आरंभ होगा जो 15 दिसंबर तक चलेगा। संगठन का सदस्यता अभियान जिलेभर मे एक साथ दिंनाक 15 अक्टूबर से शुरू हो जायेगा जो निरंतर 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने सदस्यता अभियान हेतू जिले की सभी तहसीलो मे प्रभारी नियुक्त किए जो निम्नानुसार है। चेन सिंह सौलंकी नीमच तहसील, धीरज बैरागी जीरन तहसील, रियाज मंसूरी रामपुरा तहसील, हंसमुख बोहरा मनासा तहसील, कमलेश जैन जावद तहसील, राजेश कोठारी सिंगोली तहसील के सदस्यता अभियान प्रभारी रहेगे।

Related Post