पहले दिन गेहूं खरीदी तोल केंद्र पर पहुंचे किसानों को माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर किया सम्मान

भगत मागरिया April 11, 2026, 6:04 am Technology

चीताखेड़ा। स्थानीय गांव में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया शुक्रवार को सांकेतिक रूप से शुरू हो गई है।

खरीदी में बार-बार सरकार द्वारा तारिक बढ़ाने को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में मुद्दा बनाकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।जिसके बाद समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के शुभारंभ अवसर पर तोल केंद्र पर पहले दिन उपज लेकर पहुंचे किसानों को फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत कर मुंह मीठा कराया गया।

खरिदी प्रभारी भगवान सिंह राणावत ने बताया कि शासन की नीति के अनुसार इस वर्ष गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके साथ राज्य सरकार 40 रुपए प्रति किलो का बोनस भी दे रही है।

श्री राणावत ने किसानों से अनुरोध किया है कि किसान भाई अपनी उपज को अच्छी तरह सुखाकर और एफ ए क्यू मापदंड के अनुसार ही उपार्जन केन्द्र पर लाएं। उपज बेचने के बाद तौल पर्ची और पावती अवश्य प्राप्त करें। भुगतान सीधे बैंक खाते में जमा किया जाएगा, इसके लिए खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे स्लाट बुकिंग के अनुसार ही केंद्रों पर पहुंचे, ताकि भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र पर कार्यरत खरिदी प्रभारी भगवानसिंह राणावत, आपरेटर नवनितसिंह सोनी, सर्वेयर कपिल पाटीदार, गोडाउन सर्वेयर आदर्श जैन से संपर्क कर सकते हैं।

मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता महेश चौरड़िया ने उपस्थित किसानों से कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का यह अभियान किसानों की समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भले ही इस प्रक्रिया में देर हो गई पर किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।

गेहूं विक्रय के लिए सबसे पहले लाने वाले किसानों का किया सम्मान :-

मध्य प्रदेश शासन की नीति के अनुरूप,रबी विपणन वर्ष 2026-27 में उपार्जन केन्द्र पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुक्रवार को चीताखेड़ा में प्रारंभ कर दी गई है। सबसे पहले तोलकांटे की विधि पूर्वक पूजन कर आने वाले किसानों कमलेश शर्मा महुडिया, सुभाष पाटीदार ग्वाल तालाब, राकेश पाटीदार ग्वाल तालाब को तिलक लगाकर फूलमाला पहनाकर मुंह मीठा करावाकर भव्य सम्मान किया गया।

Related Post