नगर परिषद् रतनगढ़ में हुआ स्वच्छता स्वाभिमान व जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम संपन्न

निर्मल मूंदड़ा April 11, 2026, 9:25 pm Technology

रतनगढ़। शासन के द्वारा चलाए जा रहे हैं जल गंगा संवर्धन अभियान एवं स्वच्छता स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत दिनांक 11 अप्रैल 2026 को क्षेत्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा विधायक विधानसभा क्षेत्र जावद के मार्गदर्शन में नगर के वार्ड क्रं. 12 मोतीबावजी मार्ग से राधाकृष्ण मंदिर सब्जीमंडी तक सफाई वाहन रैली के माध्यम से विधायक महोदय द्वारा सफाई की गई व नगर के नालीयों को पानी के टेंकर से नालीयों की सफाई की गई। व राधा कृष्ण मंदिर के पास में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। व्यर्थ बहाए जा रहे पानी की रोकथाम हेतु प्लास्टिक के नल लगाए गए साथ ही नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया गया एवं हितग्राहीयो का सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास, जिला महामंत्री श्रीमति रेखा बाई, उपाध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि शंभू लाल धाकड़, रतनगढ़ मंडल महामंत्री जमनालाल बजाज, मंडल उपाध्यक्ष पिंकेश मंडोवरा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुगना बाई -कचरुलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष किरण शिवनंदन छिपा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी खेमचंद मुसले व समस्त भाजपा कार्यकतागण व नगर परिषद् रतनगढ़ के सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन व नगर के समस्त नागरीकगण सम्मिलित होकर, स्वच्छता की रैली के आयोजन तहत नगर में स्वयं के द्वारा सफाई कर नगर के नागरीकों को स्वच्छता का संदेश दिया। विधायक द्वारा नगर में साफ-सफाई बनाये रखने की अपील की गई। अपने घरों से निकलने वाले कचरें को अलग अलग कर कचरा वाहन में डालें। प्लास्टिक पालिथीन का उपयोग ना करें तथा अन्य नागरीकों को भी इसका उपयोग ना करने दें। आप और हम सभी मिलकर स्वच्छता में सहयोग करें। तभी रतनगढ़ साफ और स्वच्छ होगा।

Related Post