Latest News

नीमच सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ सीएचओ कार्यकारिणी का हुआ गठन

राकेश गुर्जर October 11, 2021, 4:04 pm Technology

नीमच। स्थानीय नीमच नीलकंठ महादेव धर्म स्थल पर नीमच सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ सीएचओ के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें नीमच सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ सीएचओ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष - श्रीमती अंजली पुरोहित, उपाध्यक्ष डॉ रितेश सोनी, सचिव संजीव पुजारी, कोषाध्यक्ष- नवनीत प्रजापत, व मीडिया प्रभारी - श्रीमती पूजा बैरागी को मनोनित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ सीएचओ के सभी सदस्यों द्वारा नवागत पदाधिकारियो का का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया।

Related Post