Latest News

राम झंडा यात्रा एवं डॉ मिथिलेश नागर के श्री मुख से सुंदरकांड पाठ 12 को

Neemuch Headlines October 11, 2021, 8:28 am Technology

नीमच। विश्व शांति एवं राष्ट्र की सुख समृद्धि के लिए समस्त बालाजी भक्तों द्वारा राष्ट्र संत पंडित मिथिलेश नागर की पावन निश्रा में द्वारा 12 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 11:00 बजे शिक्षक कॉलोनी स्थित करमेश्वर महादेव बालाजी मंदिर से राम धुन झंडा यात्रा निकलेगी जो क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से होती हुई अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी। समस्त बालाजी भक्तगण प्रवक्ता ने बताया कि 12 अक्टूबर को सान्ध्य 7:30 बजे सात माता मंदिर के बाहर शिक्षक कॉलोनी भारतीय जीवन बीमा निगम चौराहा पर राष्ट्रसंत डॉक्टर पंडित मिथिलेश नगर के श्री मुख से देश भक्ति के नैतिक विचारों के मार्गदर्शन के साथ देश का एकमात्र संगीत मय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बालाजी की झांकी सुगंधित फूलों से , पुष्प वर्षा छप्पन भोग एवं भव्य राम दरबार भी सजाया जाएगा सभी देशभक्त श्रद्धालु समय पर पधार कर राष्ट्र ज्ञान का पुण्य लाभ धारण करें।

Related Post