Latest News

उज्जवल भारत अभियान सामाजिक संगठन का पांचवा स्थापना दिवस कन्या पूजन एवं फल वितरित कर मनाया जावेगा

Neemuch Headlines October 10, 2021, 7:12 pm Technology

सिंगोली। राष्ट्रीय स्तर के रजिस्टर्ड सामाजिक संगठन उज्जवल भारत अभियान का पांचवा स्थापना दिवस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन के सानिध्य मे कन्या पूजन एवं फल वितरित कर मनाया जावेगा। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए संगठन के तहसील अध्यक्ष प्रकाश कछाला ने बताया की हमारा संगठन सामाजिक सरोकार के कार्यो मे शतत लगा रहता है। जिसमे खास कर सबको शिक्षा सबको चिकित्सा के मुख्य उद्देश्य को लेकर काम करता है। संगठन के संरक्षक पुज्य स्वामी देवस्वरूपानंद जी महाराज एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्यनारायण सिंह के नेतृत्व मे निरन्तर समाज सेवा की और अग्रेषित है। कछाला ने बताया की 11 अक्टूबर को संगठन का पांचवा स्थापना दिवस है जिसे हम सरस्वती शिशु मंदिर ( अंहिसापथ वार्ड नंबर 13 ) वाले पर प्रातः 11 बजे कन्या पूजन एवं फल वितरित कर हर्षोल्लास के साथ मनायेगे। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन का विशेष मार्गदर्शन हमे प्राप्त होगा।

Related Post