Latest News

वाराणसी पहुंचीं प्रियंका गांधी, करेंगी कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

Neemuch Headlines October 10, 2021, 12:28 pm Technology

नई दिल्ली। भारत-चीन कोर कमांडर्स की 13वें दौर की बात, बनारस में प्रियंका गांधी की रैली, लखीमपुर मामले समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर पल-पल की जानकारी...

-वाराणसी के बाबनपुर एयरपोर्ट पर पहुंचीं प्रियंका गांधी

-यूपी में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की करेंगी शुरुआत

-थोड़ी देर में वाराणसी पहुंचेंगी प्रियंका गांधी। -किसान न्याय रैली को करेंगीं संबोधित।

-आज बनारस में प्रियंका गांधी की किसान न्याय रैली।

-वाराणसी के रोहनिया इलाके के जगतपुर डिग्री कॉलेज में होगी रैली।

-रैली से पहले प्रियंका गांधी बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कूष्मांडा, बाबा कालभैरव दरबार का दर्शन भी करेंगी।

-विधानसभा के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ से 2022 चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। -लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

-12 घंटे की पूछताछ के बाद पूपी पुलिस ने किया था आशीष मिश्रा को गिरफ्तार।

-विपक्ष के साथ ही किसान नेता भी कर रहे हैं अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग।

-लखीमपुर में हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोग मारे गए थे।

-देश में पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को एक बार फिर बढ़ गए।

-अक्टूबर के पहले 10 दिनों में अब तक पेट्रोल 2.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.95 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

-दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे महंगा कर दिया, डीजल के दाम भी 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए।

-मुंबई में पेट्रोल 29 पैसे महंगा हुआ जबकि डीजल के दाम 37 पैसे बढ़े।

Related Post