सिंगोली। नगर के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र छात्राओ ने आज शुक्रवार को विधालय के प्राचार्य रामलाल धाकड़ के सानिध्य मे वन्य जीवो की सुरक्षा करने हेतु शपथ ली। मिली जानकारी के अनुसार विधालय संस्कारो के अनुसार जीव मात्र पर दया करना अपना परम धर्म समझ कर आज प्राचार्य रामलाल धाकड़ द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओ ने अपने द्वारा वन्य जीवो की सुरक्षा की शपथ लेते हुए यह माना की वन्य जीव भी हमारे राष्ट्र की अनमोल धरोहय है इनकी रक्षा करना भी हमारा परम कर्तव्य है। इस हेतू मुझसे जो भी सहयोग वन्य जीव की सुरक्षा के लिए होगा वो मे अवश्य करूंगा इस बात की शपथ बच्चो ने ली। विधालय के प्राचार्य रामलाल धाकड़ सहित सभी आचार्य और दीदी ने भी आज शपथ ली।