Latest News

नीमच में खाद्य औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई, 2 फार्मो पर किया आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 10 नमूने।

Neemuch headlines April 8, 2026, 8:13 pm Technology

नीमच। जिला कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के निर्देश अनुसार, अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधी प्रशासन नीमच डॉ. दिनेश प्रसाद के मार्गदर्शन में खाद्य एवं प्रशासन नीमच की टीम द्वारा नीमच में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों के खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आकस्मिक निरीक्षण किए गए एवं निरीक्षण उपरांत जांच के नमूने लिए गए। जिनका विवरण इस प्रकार है ।

फर्म ऊषा डेयरी मनासा रोड इन्दिरा नगर नीमच जिला नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रय हेतु भंडारीत खाद्य पदार्थ घी,मावा, भैंस दूध,दही,पनीर के कुल 5 नमूने जांच हेतु लिए गए एवं फर्म श्री चारभुजा दुग्ध डेयरी MI 15 न्यू इन्दिरा नगर नीमच आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रय हेतु भंडारीत खाद्य पदार्थ घी,मावा, भैंस दूध,दही,पनीर कुल 5 नमूने जांच हेतु लिए गए। इस प्रकार कुल 10 नमूने जांच हेतु लिए गए। समस्त खाद्य कार्यकर्ताओं को मौके पर खाद्य सुरक्षा और मन अधिनायक 2006 एवं नियमों का पालन करने निर्देश दिए और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के निर्माण आदि के भी निर्देश दिए गए । उक्त लिए गए समस्त नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह हिल्स भोपाल भेजे गए हैं जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरांत विधियां अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टर के निर्देश अनुसार जिलेभर में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों के आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा द्वारा की गई।

Related Post