चीताखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया गया आठवां पोषण पखवाडा।

Neemuch headlines April 9, 2026, 7:06 pm Technology

चीताखेड़ा । पोषण अभियान के तहत जिला कलेक्टर डॉ हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आठवां पोषण पखवाड़ा पूरे में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा हैं। इसी अभियान के तहत गुरुवार को परियोजना नीमच के सेक्टर ग्राम चीताखेड़ा के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 पर गुरुवार को मनाया गया। इस वर्ष पोषण पखवाडे की मुख्य थीम जीवन के पहले छह वर्षों में "मस्तिष्क का अधिकतम विकास" हैं।

वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार, मानव मस्तिष्क का लगभग 85 प्रतिशत विकास जन्म से 6 वर्ष की आयु तक हो जाता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पोषण पखवाडे का उद्देश्य परिवारों और समुदाय को उन व्यवहारों के प्रति जागरूक करना है, जो बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक हों। पोषण पखवाडे के दौरान पांच प्रमुख गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनमें गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव पूर्व जांच और संतुलित आहार सुनिश्चित करने, 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए संवाद और खेल के माध्यम से मस्तिष्क विकास को बढ़ावा देने, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा, बच्चों के स्कीन टाइम में कमी लाने के लिए जागरुकता तथा आंगनवाडी केंद्रों को सशक्त बनाने में समुदाय की भागीदारी शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी, सेक्टर परिवेक्षक सारिका केदार चीताखेड़ा की समस्त आंगनवाड़ी केंद्र की सभी कार्यकर्ता और सहायिका मुख्य रूप से मौजूद थी।

Related Post