नीमच । ग्वालटोली में सिटी फोर लाइन पर स्थित दक्षिणमुखी एवं प्राचीन श्री विराट विराय मारुति नंदन बालाजी मंदिर की दान पेटी को प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को खोलने का क्रम मार्च 2025 से निरंतर जारी है। इसी कड़ी में अप्रैल माह के पहले मंगलवार को मंदिर की दान पेटी खोली गई, जिसमें से इस बार मंदिर समिति को 68180 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इस बार श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाए जाने के तुरंत बाद दान पेटी खोलने की वजह से दान राशि में काफी हिज़ाफा हुआ है। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी नंदलाल बानिये, लोकेश रियार, परसराम दीवान, अनिल दीवान, मनोज कुमार प्रजापति, गोविंद सफा, प्रहलाद पटेल, रतन सुराह, कुंदन पटेल सहित अन्य सदस्य व भक्तगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी श्रवण शर्मा "राज" ने दी।