Latest News

मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व अवैध रेती के डंपर पर 8 से 10 हजार लेने वाला सफेदपॉश काले कारनामों को छुपाने का कर रहा असफल प्रयास, होर्डिंग्स की आड़ में मुख्यमंत्री को रिझाने का प्रयास

Neemuch Headlines October 1, 2021, 11:07 pm Technology

नीमच। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के आगमन से पूर्व जावद में सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। इसके साथ ही जावद में नेताजी के खासमखास कहा जाने वाला सिपहसालार सफेदपोश की आड़ में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर मुख्यमंत्री को रिझाने का असफल प्रयास कर रहा है। परंतु पर्दे के पीछे की हकीकत कुछ और ही है। यह सफेदपोश दरअसल अवैध रेती के डम्पर का काम बड़े ही जोर शोर से करवाता है। 8 हजार से 10 हजार तक प्रति डम्पर पर पैसा लेने वाला यही फडीबाज़ अधिकारियों प्रशासनिक लोगों पर नेताजी के नाम की धौस जमाता है। बताया जा रहा है कि इसने सिंगोली बेल्ट तक अपना आतंक मचा रखा है। अफीम तस्करो से लगाकर रेत माफियाओ और अवेध जमीन के पट्टो के सभी मामलो में इसकी हिस्सा पाती होती है। जिसका यह भरपूर फायदा उठता है। किसी जमाने में एक टूटे फूटे स्कूटर पर घूमकर दिहाड़ी करने वाला यह शख्श अब बल्लम पहलवान हो गया। वो भी अपने नेताजी महाराज की कृपा पाकर। कोरोना काल में जहां कई लोग अपने अपनों को खो रहे थे इसमें भी इस लालची इंसान में पैसा कमाने का कोई मौका नहीं छोड़ा और लाशों के ढेर पर भी राजनीति कर खूब पैसा बनाया। भाजपा सरकार में ऐसे लालची और घटिया इंसान धीरे धीरे नेताजी की आड़ में अपने आप को चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। यह आने वाली युवा पीढ़ी के लिए दीमक की तरह है और ऐसी दीमक को समय रहते नष्ट नहीं किया गया तो वह समाज के लिए घातक होगी। हलाकि इसके कच्चे चिट्ठो की सारी हकीकत प्रदेश के बड़े नेताओ तक पहुचाई जायेगी। अब देखना यह है की भाजपा पार्टी में ईमानदारी से पार्टी के लिए काम कर रहे लोगो की पूछ परख होती है या सेटलमेंट और कमीशन खाने वाले ऐसे फटीचरो की।

Related Post