Latest News

अमित शाह से मिलने पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, क्या BJP में होंगे शामिल?

Neemuch Headlines September 29, 2021, 6:31 pm Technology

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान जारी है। इस सियासी घमासान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। अमरिंदर सिंह कल दिल्ली के दो दिन के दौरे पर पहुंचे थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से कहा था कि वे किसी मुलाकात करने नहीं आए हैं। वे सिर्फ अपना सामान समेटने आए हैं। सियासी गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। खबरों के मुताबिक उन्हें मोदी सरकार में कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। उसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह को कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। इससे भाजपा को किसान आंदोलन को साधने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह कांग्रेस हाईकमान से काफी नाराज थे। उन्होंने प्रियंका और राहुल को नौसिखिया कहा था। जिस तरह से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, वह उनका अपमान है।

Related Post