महिला आरक्षक के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 5 लोगों पर प्रकरण दर्ज

Neemuch Headlines September 24, 2021, 9:17 pm Technology

नीमच। नीमच जिले की मनासा तहसील में एक महिला आरक्षक के साथ दुष्कर्म के मामले में 5 लोगो पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर में पदस्थ महिला आरक्षक ने नीमच में महिला थाने पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट करवाई दर्ज। पुलिस ने मां बेटे सहित 5 लोगो पर करवाया दुष्कर्म का मामला दर्ज। महिला आरक्षक व मनासा के आरोपित दोनों की सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती, 3 दिन पूर्व मनासा में बर्थडे पार्टी में आई थी महिला आरक्षक। इस दौरान उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई। महिला आरक्षक ने आरोप लगाते हुए मामला करवाया दर्ज करवाया की इस कृत्य में एक आरोपी की माँ भी रही शामिल। महिला आरक्षक पूर्व में रह चुकी है नीमच में पदस्थ, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।

Related Post