Latest News

मनासा में 3 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने भाजपा नेता के खेत से ढाई क्विंटल वजनी मगरमच्छ को पकड़ा

मंगल गोस्वामी September 24, 2021, 3:32 pm Technology

मनासा। मनासा में मंदसौर रोड पर मगरमच्छ को देखकर हड़कंप मच गया। सूचना के अनुसार मन्दसोर रोड पेट्रोल पम्प के पिछे भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्कर झवर के स्थित खेत पर शुक्रवार को प्रातः 5 बजे मगरमच्छ दिखा। जिसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारी को दी गई। जिस पर विभाग ने अपने अमले को मौके पर भेजा और करीब तीन घण्टे की मशक्कत के बाद करीब 12 फिट लंबा व 2.50 क्विंटल वजनी मगरमच्छ पकड़ा गया। अतिव्रस्टि के बाद कई जगहों पर जीव जंतु निकल कर आबादी वाले क्षेत्रो में आ रहे है। प्रशासन ने आम जनजीवन को सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Post