Latest News

गोस्वामी परिवारजनो ने किया, कैबिनेट मंत्री सखलेचा सहित सभी पदाधिकारीयो का अभिनन्दन

Neemuch Headlines September 23, 2021, 7:39 am Technology

जावद। मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रिय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने रविवार को वार्ड 1 से वार्ड 5 तक पैदल भ्रमण करके जनसमसायाओ से रुबरू होकर अधिकारीयों को समस्या हल करने का तत्काल निर्देश दिया। स्टेशन रोड स्थित वार्ड 5 में भाजपा के पूर्व पार्षद स्वर्गीय रमेश गिर गोस्वामी के निवास पर हरीश गिर, हरीश पुरी गोस्वामी व परिवारजनो ने कैबिनेट मंत्री सखलेचा सहित सभी भाजपा के पदाधिकारीयो का केसरीया दुपट्टा ओढाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, महामंत्री जयप्रकाश पांडला, सोहन माली, नारायण सोमानी, अरविंद गिरी, पवन गिर, विनोद गिर, चेतन गिर, शंकर गिर, मनोहर पंचोली, आशीष अग्रवाल, संदीप बाफना, मनोहर गोस्वामी, रामकिशन धाकड, दशरथ धाकड, सहित भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठो के पदाधिकारी, सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Post