Latest News

अतिवर्षा से फसले हुई चोपट, किसानों ने की प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग

शंकर लाल धनगर September 23, 2021, 7:38 am Technology

पड़दा। पिछले कई दिनों से हो रही तेज बारिश से किसानों की फसलों पर पानी फिर गया है। तेज बारिश से जहाँ क्षेत्र के बाँधों का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं बारिश का पानी खेतों में भर जाने से क्षेत्र के किसानों की फसलें चौपट हो गई है। निरतर हो रही अतिवर्षा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरे देखी जा सकती है। किसान अतिवर्षा से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजे की माँग उठा रहे है। सूखे से जूझते किसानों ने अच्छे मानसून की उम्मीद में खेतों को तैयार कर उड़द, मूंगफली व मक्का, सोयाबीन की फसलें बोई थीं और सुनहरे सपने संजोये थे। मगर बीते दिनों से हो रही निरतर बारिश ने उनके सपने एक बार फिर चूर कर दिये है। अतिवर्षा होने से खेतों में पानी भर गया है, जिससे खेतों में खड़ी फसलें डूबकर तबाह हो गई है। वही ग्राम पड़दा क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से अतिवर्षा से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की माँग की है।

Related Post