Latest News

विधायक मारू का प्रयास रंग लाया, कैबिनेट बैठक में मनासा अस्पताल का उन्नयन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली 50 बिस्तर सिविल अस्पताल में की सौगात

Neemuch Headlines September 22, 2021, 3:35 pm Technology

मनासा। जनसेवा के लिए हमेशा समर्पित विधायक अनिरुद्ध (माधव) जी मारू की का प्रयास एक बार फिर रंग लाया हैं। मनासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तर सिविल अस्पताल उन्नयन किया गया हैं। मनासा में सालों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की मांग की जा रही थी। विधायक मारू इसके लिए प्रयासरथ थे। मारू ने मुख्यमंत्री मंत्री शिवराजसिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी को पत्र लिखा जब भी भोपाल प्रवास पर रहे उनसे भेंट कर भी अस्पताल उन्नयन की मांग की। विधानसभा सत्र में विधानसभा अध्यक्ष के सामने याचिका भी प्रस्तुत की। आज परिणाम हम सभी के सामने हैं। शिवराज सरकार की केबिनेट बैठक में मनासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन को स्वीकृति मिल गई है। इसे 50 बिस्तर सिविल अस्पताल में उन्नयन किया गया है। इससे क्षेत्र में जनता में हर्ष है। जब से क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की खबर मिली है विधायक मारू की तारीफ की जा रही है। विधायक मारू ने भी अस्पताल उन्नयन पर मुख्यमंत्री चौहान एवं स्वास्थ्य मंत्री चौधरी को धन्यवाद दिया एवं आभार माना। साथ ही क्षेत्र की जनता को सिविल अस्पताल की सौगात मिलने पर बधाई शुभकामनाएं दी।

Related Post