Latest News

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने शोकाकुल परिवारो में जाकर शोक संवेदनाए व्यक्त की

बबलू माली September 19, 2021, 8:49 pm Technology

सरवानिया महाराज। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने जावद विधानसभा क्षेत्र के सरवानिया महाराज नगर में पहुंच कर समाजसेवी कार्यकर्ता व व्यापारी के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। रविवार को मंत्री सकलेचा ने बस स्टैंड स्थित जावद के पूर्व मंडी अध्यक्ष कांग्रेस के पूर्व सरपंच व नगर परिषद पूर्व पार्षद डॉ दिनेश पुरोहित के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की ओर दुख की इस घड़ी में परिवारजनों को ढाढ़स बंधाया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सरपंच फूलचंद पाल के पोत्र विजयपाल के निधन पर उनके निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को ढाढ़स बंधाया व हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वही सदर बाजार स्थित व्यापारी रविन्द्र कुमार संजय कुमार व अनीश कुमार बम्ब की माता जी के निधन पर उनके निवास पर हुचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, विधायक प्रतिनिधि सुरेश जाट, नगर अध्यक्ष भूपेश देवड़ा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र अहिर, घीसालाल मकवाना, पारसमल बाफना, चंद्रायण पालीवाल, पवन सेन, मुकेश पाटीदार, दसरथ खटीक, मदन नागदा, गोविंद पाल उपस्थित थे।

Related Post