खत्म हुआ पंजाब के नए CM का सस्पेंस, चरणजीत सिंह चन्नी होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री

Neemuch Headlines September 19, 2021, 6:13 pm Technology

चरणजीत सिंह पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम चल रहा था। उनके नाम को लेकर हरीश रावत ने ट्‍वीट किया है।

हरीश रावत ने जानकारी दी चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुना गया। चन्नी अनुसूचित समाज से आते हैं।

चन्नी अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा और पर्यटन मंत्री थे। चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने पंजाब में दलित कार्ड खेला है। पंजाब में करीब 32 फीसदी आबादी दलित की है। खबरों के मुताबिक चन्नी 6.30 बजे राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं।

Related Post