Latest News

नीमच शहर में शर्मसार करने वाली तस्वीरें तिरंगे झंडे का अपमान पत्रकार धीरज नायक ने जैसे ही तिरंगे झंडे को देखा तो उठाकर अपने गले लगाया पढ़े पूरी खबर

Neemuch Headlines September 18, 2021, 3:13 pm Technology

नीमच। देश को शर्मसार करने वाली यह तस्वीरें नीमच शहर की है। जहा मध्यप्रदेश में डेंगू का कहर जारी है तो दूसरी तरफ देश को शर्मसार करने की तस्वीरें भी सामने आ रही है। जहा आज कचरे के ढेर में देश के अमूल्य तिरंगे को भी नहीं देखा गया। अधिकारियों द्वारा कचरा तो फिंकवाया जा रहा है पर कर्मचारियों की निगाह से तिरंगा झंडा ना दिखा हो यह वाकई बड़ी शर्म की बात है। देश की आन बान और शान के प्रतिक तिरंगे झंडे का इस प्रकार कचरे के ढेर में मिलना कई सारे सवालों को जन्म देता है। क्या इन लापरवाह लोगों पर तिरंगे के अपमान का प्रकरण दर्ज होगा.? नीमच शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास कचरे के ढेर में देखा गया है। आखिरकार दोषी कौन ? पहले भी नगर परिषद की लापरवाहिया सुर्ख़ियों में है लेकिन आज तो बेशर्मी की हद ही हो गई देश के मान और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं क्या इस जगह किसी अधिकारी कर्मचारी की नजर नहीं पड़ी, आखिरकार इस तरह की घटना देश में होना बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। नीमच शहर में मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम बस स्टैंड नीमच ( रोडवेज ) के पास अधूरे पड़े कॉन्प्लेक्स को लोगों ने कचरा खाना बना रखा है। जहां एक और हम तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज बोलते हैं और उसे सलामी देते हैं, ऊंचा लहराते हैं वहीं दूसरी ओर रोडवेज बस स्टैंड पर कचरे के ढेर में तिरंगे को फेक रखा है। अब इसका जवाबदार कौन है क्या आम नागरिक हैं या नगरपालिका वाले है जिन्होंने कांपलेक्स का कार्य अधूरा छोड़ रखा है और कचरा खाना बना रखा है, या रोडवेज को संभालने वाले कर्मचारी हैं..?

Related Post