Latest News

कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने अखाड़ों के उस्तादों का स्वागत किया

हबीब राही September 17, 2021, 7:03 pm Technology

जावद। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं जावद विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार अहीर ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जावद पहुंच कर जलझूलनी ग्यारस पर के अवसर पर अखाड़ों के उस्तादों का स्वागत पुष्पमाला एवं साफा व श्रीफल के साथ स्वागत किया। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार नगर में डोल ग्यारस पर्व पर निकलने वाले चल समारोह इस वर्ष नहीं निकले। आपको बता दे कि डोल ग्यारस पर्व पर नगर में भव्य चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ अठाना दरवाजा पहुंचता है, लेकिन इस बार कोई आयोजन नहीं हुआ। अखाड़ों के उस्तादों, पहलवानों एवं नागरिकों ने अपने-अपने अखाड़ों पर ही पूजा-पाठ कर इस पर्व को मनाया।

सर्वप्रथम कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने गुरुद्वारा अठाना दरवाजा, महावीर व्यायाम शाला, पंचमुखी अखाड़ा, मंशापूर्ण बजरंग व्यायाम शाला, वीर बजरंग व्यायाम शाला के अखाड़ों के अध्यक्ष, उस्ताद एवम खलीफा का स्वागत मंदिरों पर जा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, पूर्व विस अध्यक्ष दिनेश धनगर, युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, प्रह्लाद धाकड़, राहुल अहीर, हनी तोतला, नरेंद्र नायक, हरीश नागदा, रवि नागौर, सुधीर सेन, भरत सोनी, कारू पटेल राजवीर लोद आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।

Related Post