Latest News

प्रधानमंत्री मोदी का 71 वां जन्म दिन सेवा समर्पण दिवस के रूप मे मनाया, मंदिरो पर हनुमान चालिसा का पाठ कर शतायु होने की करेंगे कामना

Neemuch Headlines September 17, 2021, 2:37 pm Technology

सिंगोली। 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का 71 वां जन्मदिन सिंगोली भाजपा मंडल द्वारा सेवा समर्पण दिवस के रूप मे मनाया।

भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम एवं मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ के नेतृत्व मे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने पुलिस थाना परिसर, 120 राजीव आवास काॅलोनी, पद्मावती सामुदायिक भवन पर सैकड़ो पौधे लगा कर मनाया। मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सामुदायिक भवन पर मोदी के जनकल्याण ओर सुराज अभियान पर एक गोष्टी का आयोजन हुआ जिसमे गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर प्रधान मंत्री तक सुशासन देने के लगातार सफल 20 वर्ष के कार्यकाल पर विचार व्यक्त किए जिसमे जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने बोलते हुए कहा की मोदी के जन्म दिवस पर पार्टी द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिस तरह वृक्ष हमे फल ओर छाया देता है ठीक उसी तरह हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी हमे सुविधा रूपी फल और सुरक्षा रूपी छाया देने का कार्य कर रहे है हम सब इनके शतायु होने की कामना करे ताकी लम्बे समय तक हमे इनके नेतृत्व की छाया मिलती रहे। भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा किलेश्वर बालाजी, बारी वाले बालाजी, तलाई वाले बालाजी मंदिर पर हनुमान चालिसे का पाठ करके यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के शतायु होने की कामना करेगे।

टीका करण महाअभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प :-

मोदी के जन्म दिवस पर पुरे देश मे भाजपा द्वारा नमो टिके को महाअभियान के रूप मे शत प्रतिशत लोगो को वेक्सीनेशन हो ऐसा लक्ष्य तय करते हुए आज नीमच जिले के सिंगोली मंडल के कार्यकर्ताओ ने संकल्पित होकर इस महाअभियान को सफल बनाने का तय किया इसके लिए कार्यकर्ताओ की टीम बना कर घर घर जाकर वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी तय की।

भाजपा पदाधिकारियो ने मोदी जी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक इक्कीस दिवसीय सेवा समर्पण कार्य योजना बना कर पंचायत के बुथ स्तर तक मोदी जी का जन्मोत्सव मनाना तय किया है। जिसमे आज अनेक स्थानो पर वृक्षारोपण किया और शाम को मंदिरो पर हनुमान चालिसे का पाठ होगा। आज के इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, जिला मंत्री सुनिता मेहता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनिता माहेश्वरी, सासंद प्रतिनिधि राजकुमार मेहता, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, मोतीलाल धाकड़, मंत्री सुनील सोनी, नगर अध्यक्ष निशांत शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिश शर्मा, सुरेश बगड़ा, शम्भु लाल सुतार, कौशल व्यास, राजकुमार व्यास, चुन्नीलाल प्रजापत, केशर सिंह, ओमप्रकाश पाराशर, रूकमणी व्यास, पारस गांधी, राकेश माहेश्वरी, सरपंच सुगन लाल धाकड़, सहित अधिकारी वर्ग मे अतिरिक्त कलेक्टर हिमांशु जैन, थाना प्रभारी आर सी दांगी, एसआई चुण्डावत,एएसआई रघुनाथ सिंह, नगर परिषद अधिकारी , ओर पत्रकार गण, पुलिस विभाग और नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद थे।

Related Post