बहुचर्चित सर्वे क्रमांक 70 मे बरसात के कारण सीमांकन का कार्य नही हो सका, आगामी तारीख तय करते हुए टीम गठित कर होगा सीमांकन

प्रदीप जैन September 16, 2021, 7:14 am Technology

सिंगोली। नगर का सबसे चर्चित राजस्व सर्वे क्रमांक 70 जिसमे राजस्व निरिक्षक द्वारा आज सीमांकन करने का आदेश जारी किया हुआ था और सीमांकन को लेकर अतिरिक्त कलेक्टर हिमांशु जैन राजस्व निरिक्षक सुरेश निर्बान कस्बा पटवारी सुरेंद्र सिंह चुण्डावत मय दल बल मौके पर पहुंच गए थे और मौका मुआवना भी किया। वहि जिन लोगो को सीमांकन के नोटिस मिले उनमे से भी कुछ लोग मौके पर पहुंचे परन्तु बरसात आ जाने और सीमांकन स्थल पर पानी भरा हुआ होने के कारण आज सीमांकन का कार्य नही हो सका।

प्रभारी तहसीलदार एवं अतिरिक्त कलेक्टर हिमांशु जैन ने उपरोक्त कार्य को आगामी तारीख तय करते हुए इस हेतू एक टीम गठित कर सीमांकन करने की बात कही। आज होने वाले सीमांकन को लेकर सर्वे क्रमांक 70 के अनेक खातेदारो और कब्जा धारियो की धड़कने तेज हो रही थी।

ये तो भला हो इस बरसात का जो इन लोगो को कुछ समय की मोहलत और दे गई। हालांकि एक दिन सीमांकन होना है और सीमांकन के बाद दुध का दुध और पानी का पानी होना तय है।

Related Post