Latest News

ग्वालटोली तालाब में दो युवको की डूबने से मौत पुलिस प्रशासन मौके पर

अंकित प्रजापति September 15, 2021, 2:46 pm Technology

नीमच। बारिश के बाद भरे हुए तालाबों में छोटे बच्चों के डूबने की घटनाएं लगातार आ रही है। ऐसे में आज फिर एक ह्रदय विदारक घटना नीमच के ग्वालटोली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय वाटिका के तालाब में हुई जहा 2 बालको के डूबने की सुचना प्राप्त हुई है। जानकारी मिलते ही नीमच सिटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं नीमच सिटी के गोताखोरों ने लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत दोनो बालको को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों बालको का नाम विशाल पिता अमरसिंह उम्र 18 वर्ष और देव पिता शिव भील उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है।

Related Post