Latest News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नमो ग्रुप महिला मोर्चा द्वारा किलकारी में बच्चो को किताबे व कलर वितरित किये

Neemuch Headlines September 14, 2021, 7:08 pm Technology

नीमच। नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा के निर्देशानुसार जीप भर में मोदीजी सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नमो ग्रुप महिलामोर्चा द्वारा किलकारी में जाकर बच्चो को किताबे, कलर्स वितरित किये साथ ही बच्चो को चित्रकारिता सिखाई। महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष मीनाक्षी यादव ने बताया कि नमो ग्रुप महिलामोर्चा द्वारा 11 सितंबर से 17 सितंबर तक मोदीजी जन्मोत्सव सेवा दिवस के रूप में माना रहा है जिसके अंतर्गत महिलामोर्चा द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम नगर व जिले इकाई द्वारा किये जा रहे है।

नगर अध्यक्ष दीपा कनिक ने बताया कि छोटे छोटे बच्चो के बीच जाकर मोदीजी जन्मोत्सव की खुशियां बाटी, ओर बच्चो को विभिन्न तरह की नई नई चीजें सिखाई। महामंत्री नेहा अम्ब ने बताया कि पूरे सप्ताह नमो ग्रुप द्वारा सामाजिक कार्य किये जायेंगे आगे पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, मोदीजी प्रतियोगिता, आदि सामाजिक गतिविधिया न तो ग्रुप द्वारा की जयेंगी। इस अवसर पर महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष मीनाक्षी यादव, नगर अध्यक्ष दीपा कनिक, महामंत्री नेहा अम्ब आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post