प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा-समर्पण के रूप मे मनाने हेतू सिंगोली मंडल की बैठक आयोजित, केबिनेट मंत्री सकलेचा के नेतृत्व मे सम्पन्न हुई बैठक

प्रदीप जैन September 14, 2021, 7:04 pm Technology

सिंगोली। आने वाली 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्म दिवस भाजपा एक महोत्सव के रूप मे सेवा ओर समर्पण कार्यो के साथ मनायेगी ओर ये महोत्सव दिंनाक 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा ऐसी जानकारी मिली है। उपरोक्त विषय को लेकर सिंगोली भाजपा मंडल की एक आवश्यक बैठक दिंनाक 14 सितंबर मंगलवार को दोपहर 1 बजे सिंगोली भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे क्षैत्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा विशेष रूप से उपस्थित हुए इनके अलावा जिला महामंत्री ओर सिंगोली मंडल प्रभारी सुखलाल पंवार, अशोक सोनी विक्रम, मोहन लाल खिंची प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, मंडल सह प्रभारी प्रकाश शर्मा, मंडल महामंत्री राधेश्याम मेघवंशी, बैठक मे उपस्थिति थे। बैठक की जानकारी देते हुए मंडल महामंत्री राधेश्याम मेघवंशी ने बताया की आगामी 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्म दिवस भाजपा पुरे देश मे सेवा ओर समर्पण के कार्य कर मनायेगी जो 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को बताया की हमे गर्व होना चाहिए की हमारे देश को नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व कर्ता मिला है जिनके कारण आज पुरे विश्व मे भारत की एक अलग ही पहचान बन चुकी है। ऐसे महान जन नायक के जन्म दिवस को हम सब समर्पण के भाव रखते हुए सेवा के कार्य करके मनाये जिसमे पंचायत स्तर पर वृक्षारोपण हो स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई करे मरीजो को फल वितरित कर उनकी सेवा करे ऐसे अनेक आयोजन हमे संगठन के माध्यम से करना है।

बैठक मे जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओ से निवेदन किया की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर पुरे देश मे सेवा ओर समर्पण के कार्य होगे पर उसमे नीमच जिला सेवा कार्य मे सबसे अग्रणी रहे ऐसा हम सब मिलकर प्रयास करे। बैठक मे जिला महामंत्री सुखलाल पंवार, ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, जिला मंत्री सुनिता मेहता,उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, प्रकाश शर्मा, सचिव सुनिल सोनी,सासंद प्रतिनिधी राजकुमार मेहता,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनिता माहेश्वरी,पिंकी सोनी, नगर अध्यक्ष निशांत जोशी, पवन पालिवाल,सुरेश बगड़ा, हरिश शर्मा, दिलिप जैन,राकेश माहेश्वरी,सुगन लाल धाकड़, हिम्मतसिंह,धीरेन्द्र सिंह,शम्भू लाल सुतार, सहित बैठक मे अपेक्षित मंडल पदाधिकारी, बुथ अध्यक्ष, मोर्चा और प्रकोष्ठ अध्यक्ष- महामंत्री, ग्राम पालक संयोजक, मंडल मे निवासरत जन प्रतिनिधी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post