Latest News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा-समर्पण के रूप मे मनाने हेतू सिंगोली मंडल की बैठक मंगलवार को

प्रदीप जैन September 14, 2021, 7:50 am Technology

जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के नेतृत्व मे होगी बैठक

सिंगोली। आने वाली 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्म दिवस भाजपा एक महोत्सव के रूप मे सेवा ओर समर्पण कार्यो के साथ मनायेगी ओर ये महोत्सव दिंनाक 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा ऐसी जानकारी मिली है। उपरोक्त विषय को लेकर सिंगोली भाजपा मंडल की एक आवश्यक बैठक दिंनाक 14 सितंबर मंगलवार को प्रात 10 बजे सिंगोली भाजपा कार्यालय पर रखी गई है। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार जिला महामंत्री ओर सिंगोली मंडल प्रभारी सुखलाल पंवार, अशोक सोनी विक्रम, मोहन लाल खिंची प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, मंडल सह प्रभारी प्रकाश शर्मा, मंडल महामंत्री राधेश्याम मेघवंशी, पारस जैन, की उपस्थिति मे बैठक आयोजित होगी। बैठक की जानकारी देते हुए मंडल महामंत्री राधेश्याम मेघवंशी और पारस जैन ने बताया की बैठक मे अपेक्षित मंडल पदाधिकारी, बुथ अध्यक्ष, मोर्चा और प्रकोष्ठ अध्यक्ष- महामंत्री, ग्राम पालक संयोजक, मंडल मे निवासरत जन प्रतिनिधी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्ताओ की उपस्थिती आवश्यक है।

Related Post