Latest News

आर.वी.कॉलेज मनासा में छात्राओं तथा महिला शिक्षकों का आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

Neemuch Headlines September 13, 2021, 6:48 pm Technology

मनासा। म.प्र. शासन उच्चशिक्षा विभाग के कार्यालयीन पत्र निर्देशानुसार, शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में अध्ययनरत छात्राओं तथा महिला शिक्षको को मुख्यमंत्री की घोषणा क्र .0566 के परिपालन क्रम में , आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं तथा महिला शिक्षकों को आत्मरक्षा के साथ समाज में फेल रही गलत भावनाओं से कैसे बचा जाए एवं अन्य आत्मरक्षा के तरीके बताए गए। मनासा थाना प्रभारी के.एल. दांगी ने छात्राओं को समझाईश देते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा खुद करना सीखें ओर निडर बन कर जिये अपने आसपास होने वाली हर अच्छी बुरी हरकत पर पैनी नजर रखे। यह प्रशिक्षण मनासा थाना प्रभारी दांगी, महिला आरक्षक प्रिया पाटीदार, पूजा कुँवर एनसीसी प्रभारी जी.के. कुमावत एवं संस्था प्राचार्य डॉ.एम. एल.धाकड़, अनिल जैन, प्रभारी प्रशिक्षण डॉ. स्मिता रावत, डॉ. जगदीश विजयवर्गीय, आशा पटेल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय की महिला शिक्षक शोभा चौरसिया, प्रेरणा शर्मा, सुनीता जैन एवं छात्राओं में कु. फरजाना मंसुरी मुस्कान मंसुरी, सलोनी कसेरा कल्पना रावत, निकिता, शुभांगी ओझा, श्रद्धा सोनी नेहा प्रजापति, बेनजीर शाह, सिमरन रंगरेज, आस्था मोदी, अन्य छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापको ने प्रशिक्षु छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Post