Latest News

नीमच में परशुराम मंदिर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Neemuch Headlines September 13, 2021, 4:28 pm Technology

नीमच। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति व परशुराम महादेव मंदिर निर्माण समिति के संयुक्त तत्वावधान में जिले के एकमात्र परशुराम महादेव मंदिर पर द्वितीय गणेशोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए गणेशोत्सव संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि दस दिवसीय गणेशोत्सव के तीसरे दिन गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवा संघ एवं मोड़ ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों द्वारा भगवान गणेश व परशुराम जी पूजा अर्चना कर आरती की गई। इस अवसर पर गुर्जर गोड़ युवा संघ अध्यक्ष योगेंद्र पुरोहित व कार्यकारिणी सदस्यों एवम मोड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बाबुलाल मोड़ का सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति एवं परशुराम मंदिर निर्माण समिति द्वारा स्वागत किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष योगेश पंत ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

स्वागत भाषण सकल ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष पं शैलेष जोशी ने दिया। आरती के पश्चात बच्चों, मातृशक्ति एवम युवाओं के लिए चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 5 वर्गों में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में सभी ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सोमवार को कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस के कार्यक्रम में पारीक ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी अपना आथित्य प्रदान करेंगे। आरती के पश्चात रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Related Post