विज्ञान के प्रति रुचि जागरूक करने के उद्देश्य से विज्ञान यात्रा का आगमन कुकड़ेश्वर नगर में हुआ

विनोद पोरवाल September 8, 2021, 9:34 pm Technology

कुकड़ेश्वर। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जागरूक करने के साथ ही वैज्ञानिक ऋषि-मुनियों के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ ग्रामीण अंचलों में वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से स्वतंत्रता अमृत महोत्सव विज्ञान यात्रा नगर के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर पहुंची। भारत की स्वतंत्रता के 75 वे वर्ष का अमृत महोत्सव मनाते हुए विज्ञान यात्रा में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ेश्वर की छात्राओं ने सहभागिता की। संस्था के विशेषज्ञों के माध्यम से स्वाधीनता में विज्ञान का महत्व बताया व वैज्ञानिकों के योगदान ओर विज्ञान के विभिन्न मॉडलों को समझाते हुए विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया। संस्था के विज्ञान प्रभारी राजेंद्र सिंह इंदौर, विज्ञान संचालक सुनील सिंह इंदौर, विज्ञान संचालिका मेरठ की अंजलि तथा अलीशा के साथ ही नीमच जिले से शरद गहलोत, अनिल व्यास, आदित्य शुक्ला व देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से मिहिलजोशी, अक्षत वेद, अक्षय दशोरा ने भी अपनी सहभागिता करते हुए छात्र छात्राओं को आवश्यक जानकारी दी व बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत करने का सार्थक प्रयास किया। यात्रा का सभी ने स्वागत किया। उक्त अवसर पर बालक कुकड़ेश्वर प्राचार्य श्रीमती सुनीता श्रीमाल तथा कन्या कुकड़ेश्वर प्राचार्य ललित मालवीय ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम के अंत में आभार प्रकट किया।

Related Post